नीमच / जमुनिया कलां:
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच (मध्य प्रदेश) के होनहार छात्र गौरव राठौर (पिता: श्री ओमप्रकाश जी राठौर) ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव ने गणित संकाय में 93.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
प्रदेश सरकार की मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत, जमुनिया कलां निवासी गौरव राठौर को नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से स्कूटी भेंट की गई।
स्कूटी वितरण समारोह के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने छात्र गौरव राठौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशालियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर गौरव के परिजनों, विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।