मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा 48 वां स्थापना दिवस मनाया


नीमच मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई द्वारा आज 48 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी एवं उज्जैन संभाग अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार के मार्गदर्शन में तथा संभागीय कोषाध्यक्ष परसराम कापडिया की उपस्थिति में राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पिछोलिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। 

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य पारस पटवा एवम भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नितिन साहू इसमे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के 48वा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष चंचल शर्मा, राजेंद्र पांडे, संजय जैन, संजय नागोरी कृषि विभाग, कैलाश बामनिया, अनिल अहीर, अमित मकवाना निर्विकार जोशी, मनीराम सागर सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में बीएमएस के जिलाध्यक्ष नितिन साहू ने आभार पधारे सदस्यों का आभार व्यक्त किया |

Post a Comment

Previous Post Next Post