मप्र के बिजली कर्मियों का बड़ा ऐलान: 20 मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन, 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी


*नीमच।* प्रदेश की बिजली कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मप्र विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मंच (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जारी कर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

मशयप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील पाण्डेय, पावर इंजीनियरस एवम एम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार मिश्रा और मध्यप्रदेश बाह्य स्रोत विधुत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शिव राजपूत द्वारा जारी पत्र दिनांक 12 अक्टूबर के अनुसार, मांगें न माने जाने पर 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

*क्या है आंदोलन की रणनीति*
संयुक्त मंच ने बताया कि 12 अक्टूबर को सभी विद्युत गृहों और जिला मुख्यालयों पर आंदोलन की सूचना दी गई है। 
16 अक्टूबर को सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर और कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 
26 अक्टूबर को भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा और 3 नवंबर को टेंगड़ी भवन भोपाल में बैठक कर कार्य बहिष्कार की तारीख तय की जाएगी।

जिला स्तर पर संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय एवम अधीक्षण यंत्री कार्यालय में आज सूचना देकर मांग की यदि समय रहते मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो दीपावली के बाद प्रदेश की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post