भारतीय हलधर किसान यूनियन ने रमेश गुर्जर को नीमच जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

:नीमच भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन विस्तार के तहत सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गुर्जर को नीमच (मध्यप्रदेश) जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र में यह जिम्मेदारी किसानों के हितों के प्रति उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए सौंपी गई है।

नियुक्ति-पत्र के अनुसार रमेश गुर्जर से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के संविधान एवं नियमों का पालन करते हुए किसान हित में निरंतर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं किसान साथियों ने रमेश गुर्जर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय हलधर किसान यूनियन नीमच जिले में किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी। 

रमेश गुर्जर ने बताया कि जिले के क्षेत्र में किसानों की वर्तमान में यूरिया खाद में किसानों को मक्का का पंजीयन कराने पर ही यूरिया मिल रहा है जिससे अन्य फसलों का फसल मुआवजा सरकार को नहीं देना पड़े और वर्तमान में फसल मुआवजा का पैसा कई गांव के किसानों के खाते में नहीं आए इस समस्या को लेकर बहुत जल्द जिला कमेटी और तहसील कमेटिया की घोषणा के साथ पदाधिकारी के साथ बैठक में निर्णय लेंगे और सभी किसानों को समान रूप से लाभ दिलाने के लिए ज्ञापन देंगे

Post a Comment

Previous Post Next Post