नीमच जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक अशोक मौर्य को थाना नीमच सिटी से यातायात थाना नीमच भेजा गया है। वहीं कांस्टेबल मनोज को पुलिस लाइन नीमच से चौकी सरवानिया महाराज (थाना जावद) पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार आरक्षक राकेश मीणा का थाना जीरन से थाना बघाना, कुशलपाल सिंह का थाना मनासा से थाना सिंगोली, चेतन सिंह का थाना बघाना से चौकी नयागांव (थाना जावद) तथा नवीन हाड़ा का थाना जीरन से चौकी नयागांव (थाना जावद) स्थानांतरण किया गया है।
आरक्षक विजय बहादुर को चौकी सरवानिया महाराज (थाना जावद) से पुलिस लाइन नीमच, पंकज पाटीदार को थाना बघाना से थाना नीमच कैंट, भीमलाल खींची को पुलिस लाइन नीमच से थाना सिंगोली तथा जीवन बारीवाल को थाना मनासा से थाना जीरन भेजा गया है।
इसके अलावा आरक्षक पूजा को थाना जावद से थाना रतनगढ़, विक्रम सिंह को पुलिस लाइन नीमच से चौकी सरवानिया महाराज (थाना जावद), चालक रोशनलाल को पुलिस लाइन नीमच से चौकी नयागांव (थाना जावद) पदस्थ किया गया है।
वहीं संजय चौहान और अरविंद सिंह को पुलिस लाइन नीमच से थाना रतनगढ़, वीरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन नीमच से थाना सिंगोली, जबकि भानुप्रताप एवं अरविंद गौड़ को पुलिस लाइन नीमच से थाना मनासा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कार्यप्रणाली में तेजी लाने में मदद मिलेगी।