मंदसौर पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन / भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु निर्देश दिये थे जो श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के द्वारा लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था घटना का संक्षिप्त विवरण नशे से दूरी है जरुरी 2.0 अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की धरपकड, हेतु थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के द्वारा उनि मूलचन्द धाकड के नेतृत्व मे एक विशेष टीम गठन किया गया था जो दिनांक 29.07.2026 को उनि मूलचन्द धाकड द्वारा मूखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए नई आबादी दिपाखेडा आम रोड पर नाकाबंदी कि गई जो एक बिना नम्बर के स्वीफ्ट वीडीआई गाडी आती दिखी जो पुलिस की नाकाबंदी देख कर कार का चालक घबराकर भागने लगा जो मोके पर मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परतापुर्वक मोके पर कार को पकडा एवं पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राहूल डांगी पिता रामेश्वर डांगी निवासी ग्राम सगोर थाना सीतामऊ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कुल 06 सफेद प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 193 किलो 920 ग्राम किमती 3,87,000/- रूपये का एवं एक स्वीफ्ट कार को मोके से जप्त किया जाकर थाना सीतामऊ पर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्र. 410/2026 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम राहूल डांगी पिता रामेश्वर डांगी निवासी ग्राम सगोर थाना सीतामऊ जिला मंदसौर जप्त शदा मश्रका 01.06 सफेद रंग के कट्टो मे कुल 193 किलो 920 ग्राम किमती 3,87,000/- रूपये का अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 02. एक नीले रंग की बिना नम्बर की स्वीफ्ट कार किमती करीब 5,00,000 रुपये सराहनीय कार्य निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं थाना सीतामऊ की विशेष गठित टीम का विशेष योगदान रहा