पामाखेड़ा में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन घायल, 7-8 बकरियों की मौत



मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ा में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली गिरने से ओमप्रकाश मालवीय के मकान की छत का एक हिस्सा धंस गया, जिससे घर में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना में 7 से 8 बकरियों के मरने की भी सूचना है।

घायलों में ओमप्रकाश मालवीय पिता करूलाल मालवीय, उनकी पत्नी विमला मालवीय तथा पुत्र विजय मालवीय शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए मल्हारगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post