चित्तौड़गढ़- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने जमकर चढ़ावा चढ़ाया है

_चित्तौड़गढ़- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं ने जमकर चढ़ावा चढ़ाया है। मंदिर के भंडार से कुल 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी मिली है। इसमें दानपेटियों से 23 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक और ऑनलाइन पेमेंट व मनीऑर्डर के जरिए करीब 7.59 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा भक्तों ने 930 ग्राम से ज्यादा सोना और 92 किलो से अधिक चांदी भी चढ़ाई है।मंदिर का भंडार 9 अक्टूबर को खोला गया था और पांच चरणों में नकदी की गिनती 15 अक्टूबर को पूरी हुई। दानपेटियों से अमेरिका और ब्रिटेन समेत 19 देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली है। सांवलिया सेठ को कई व्यापारी अपना बिजनेस पार्टनर मानते हैं और कारोबार में होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा भगवान को अर्पित करते हैं। यही वजह है कि मंदिर में हर महीने करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है_

Post a Comment

Previous Post Next Post