भारत को जानो परीक्षा में पटवा एकेडमी के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

 नीमच। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ परीक्षा के सुभाष शाखा, वरिष्ठ वर्ग में पटवा अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में शानदार सफलता हासिल की।
परीक्षा में पटवा एकेडमी के छात्र जयांश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निश्‍चय पाटीदार ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
दोनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पटवा एकेडमी के शिक्षकगण, विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा का परिणाम है। दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी गईं।
जयांश शर्मा एवं निश्‍चय पाटीदार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post