मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी पोषण आहार योजना में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि शासन से प्राप्त राशि वास्तविक लागत के अनुरूप नहीं मिल रही है




नीमच मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी पोषण आहार योजना में उपयोग होने वाली दाल, तेल, सब्जी, मसाले, दूध, ईंधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि शासन से प्राप्त राशि वास्तविक लागत के अनुरूप नहीं है। इसके बावजूद समूहों द्वारा मेनू एवं गुणवत्ता के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

ऐसी स्थिति में सभी समूहों को एकजुट होकर संगठन के माध्यम से अपनी बात शासन तक मजबूती से पहुंचानी होगी, ताकि बढ़ती महंगाई के अनुरूप लागत राशि में वृद्धि हो सके। पर्याप्त लागत मूल्य के बिना गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मेनू अनुसार भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। स्व-सहायता समूह वर्तमान में आर्थिक दबाव और नुकसान सहकर इस महत्वपूर्ण योजना का संचालन कर रहे हैं।

संगठन की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठित होकर ही हम अपने अधिकारों और उचित मांगों को प्रभावी ढंग से शासन के समक्ष रख सकते है

*MDM आंगनवाड़ी (मध्यान्ह भोजन) 2026 के औसत बाजार भाव (म.प्र.)*

सामग्री औसत भाव (₹/किलो)

तुअर दाल 123 
मूंग दाल 112
मटर सुखे 80
चना दाल 86
सोयाबीन तेल 163
शक्कर 47
आलू 22
दूध 6O/लीटर
हल्दी 200
लाल मिर्च 320
नमक 2O
हरी मिर्च 60
टमाटर 60
मौसमी हरी सब्जी 40
धनिया 120
हींग 3500
जीरा 260
काली मिर्च 800
खोपरा बूरा 300
किशमिश 350
काजू 850
बादाम 900
बेसन 95
गैस टंकी 1020 प्रति सिलेंडर डायरी से
सूखी लकड़ी 10 प्रति किलो


उपरोक्त प्रमुख खाद्य सामग्री का 1-1 किलो खरीद मूल्य लगभग ₹8,568 बैठता है। 

100 बच्चों के लिए औसत दैनिक MDM व्यय (अनुमान)

यदि प्रति छात्र औसत लागत:

प्राथमिक (कक्षा 1-5) : ₹9–10

माध्यमिक (कक्षा 6-8) : ₹13–15


तो 100 बच्चों के लिए:

प्राथमिक स्तर : लगभग ₹900–1,000 प्रतिदिन

माध्यमिक स्तर : लगभग ₹1,300–1,500 प्रतिदिन


यदि मिश्रित औसत लिया जाए, तो 100 बच्चों पर लगभग ₹1,200 प्रतिदिन का भोजन व्यय अनुमानित माना जा सकता है।

मासिक (25 कार्य दिवस) व्यय: लगभग ₹30,000।

यह एक सामान्य अनुमान है।                                          महिला स्व-सहायता समूह संचालक साथियों,
श्रीमति माया - मनोहर बैरागी प्रदेश अध्यक्ष महिला स्वयं सहायता समूह संघ ( म.प्र.)

Post a Comment

Previous Post Next Post