अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कन्ट्रोल रूम पर योग

 
नीमच में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 21.06.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस.डांगी, सुबेदार सुरेश सिसोदिया, प्रभारी रेडियों सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी गई।

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस कर्मियों का कार्य चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होता है, ऐसे में नियमित योग एवं प्राणायाम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मैं सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की ओर अग्रसर हों।*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post