पुलिस लाइन कनावटी स्थित शहीद स्मारक पार्क में आयोजित हुई स्मृति परेड, शहीद जवानों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन
नीमच 21 अक्टूबर 2026 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन कनावटी, नीमच स्थित शहीद स्मारक पार्क में पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्तव्य निर्वहन के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया गया।*
*21 अक्टूबर को मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस* - उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवान कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों के बलिदान की स्मृति तथा देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बल के अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च समर्पण का प्रतीक है।
*शहीद जवानों के नामों का वाचन एवं स्मृति परेड* - कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास द्वारा देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन किया गया तथा उनके सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके पश्चात पुलिस स्मृति परेड आयोजित की गई, जिसमें शहीद जवानों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परेड का नेतृत्व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी द्वारा किया गया।
*जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने अर्पित की पुष्पांजलि* - कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति स्वाती गौरव चौपड़ा, एसडीएम श्री पराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति दुर्गा बामनिया, रक्षित निरीक्षक श्री अजय सिंह, रक्षित निरीक्षक सुरेश सिसोदिया, होमगार्ड कमान्डेंट श्री युवराज सिंह सहित जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वाेच्च बलिदान का स्मरण किया।
*नीमच पुलिस शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वाेच्च बलिदान को सदैव स्मरण करती है। देश की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीद पुलिसकर्मियों को शतः शतः नमन