समय पर लंबित राशि भुगतान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में होगा 20 सितम्बर से चुल्हा बंद आंदोलन


नीमच महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश द्वारा MDM एवं आंगनवाड़ी कार्यों में लगी 96 हजार महिला स्वयं सहायता समूह सचालक एवं 2 लाख 32 हजार महिला रसोइया को लगभग को विगत दो-तीन माह से समय पर राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

महिला स्वय सहायता समूह संघ प्रदेशअध्यक्ष श्री मति माया - मनोहर बैरागी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि महिला समूह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से बच्चों एवं हितग्राहियों के लिए भोजन एवं पोषण व्यवस्था संचालित कर रहे हैं, लेकिन समय पर लागत राशि एव जून माह का वितग 2 वर्षो से लम्बित 15 दिवस का मानदेय नहीं मिलने से कार्यरत रसोइया एवं संचालित समूहों के सामने गंभीर आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।

संघ द्वारा शासन-प्रशासन से मांग की गई है कि लंबित राशि का तत्काल भुगतान कर महिलाओं को राहत प्रदान की जाए।

यदि समय रहते लंबित राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 20 अगस्त से प्रदेशभर की हजारों महिला समूह संचालक एवं रसोइया अपनी आवश्यक मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं “चूल्हा बंद आंदोलन” के लिए मजबूर होंगी।

इस स्थिति की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी महिला स्वयं सहायता समूह संघ नीमच जिला अध्यक्षश्रीमती माया -पुष्कर पाटीदार राबडीया द्वारा दि गई 

Post a Comment

Previous Post Next Post