नीमच 48 वीं अन्तरक्षैत्रीय शतरंज प्रतियोगिता *अमरकंटक ताप विद्युत गृह- चचाई में दिनांक 01.09.2026 से 03.09.2026 तक आयोजित होने जा रही है |उक्त प्रतियोगिता हेतु उज्जैन संभाग की क्षेत्रीय शतरंज टीम में श्री अतुल शिवहरे(उज्जैन), नीरज जैन (उज्जैन), नितिन साहू (नीमच),अखिलेश सोनार्थी (रतलाम), मुकेश पाटीदार (नीमच) खिलाडियों का चयन किया गया |
चचाई में आयोजित प्रतियोगिया में सम्मिलित होने हेतु नीमच से नितिन साहू और मुकेश पाटीदार दिनाक 29.08.26 को रवाना होंगे | विधुत मंडल नीमच व्रत के मुखिया अधीक्षण यंत्री रविकांत रजन जी सहित सभी अधिकारियों /कर्मचारियो ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की|