विधानसभा में कल से फार्म के साथ विरोध में हूटर नाम प्लेट और 4 माह से सुरक्षा पेंशन योजना के वृद्धा विधवा विकलांग को नहीं मिलने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा

मनासा // प्रदेश के लाखो दिव्यांग, निराश्रित एवं वृद्ध महिला-पुरुषों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने तथा प्रत्येक माह समय पर पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। मनासा विधानसभा मे विधायक के द्वारा और उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा विधायक की नेम प्लेट का दुरुप्रयोग और हूटर को अवैधानिक तरीके से उपयोग कर अवहेलना की जा रही है उसे लेकर ओर संरक्षा पेंशन योजना में वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन को बढ़ाने को लेकर लाडली बहना के 3000 रु वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन के 2500 रु के फार्म भरवाने का कार्य लोगों के बीच जाकर भरवाए जाते हुए कल से विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जावेगा

रमेश गुर्जर ने में कहा कि प्रदेश के लाखों हितग्राही वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। पिछले चार माह से अनेक पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इसके कारण वृद्ध, दिव्यांग, विधवा एवं निराश्रित महिलाएँ और पुरुष नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, बैंकों तथा ऑनलाइन केंद्रों के लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं। हर जगह उन्हें यही जवाब मिलता है
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इन जरूरतमंद लोगों के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार है। अधिकांश हितग्राही शारीरिक अक्षमता, वृद्धावस्था अथवा पारिवारिक परिस्थितियों के कारण रोजगार करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उन्हें मिलने वाली पेंशन से ही दूध, दवाइयाँ, सब्जी, उपचार और अन्य आवश्यक घरेलू खर्च पूरे होते हैं। समय पर पेंशन नहीं मिलने से उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।

गुर्जर ने मुख्यमंत्री से दो प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि पहली, विधवा, दिव्यांग और वृद्धजनों की पेंशन प्रत्येक माह की 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से उनके बैंक खातों में जमा कराई जाए। दूसरी, वर्तमान में दी जा रही मात्र 600 प्रतिमाह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर न्यूनतम 2500 प्रतिमाह किया जाए, ताकि बढ़ती महंगाई के दौर में जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post