महिला संबंधी अपराधों में बरते संवेदनशीलता, पुलिस थानें पर स्थापीत सायबर हेल्प डेस्क के माध्यम से सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त शिकायतों पर करें तत्काल कार्यवाही, पुलिसकर्मी आमजन से करें सद्व्यवहार - श्री व्यास

 नीमच समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा दिनांक 08.08.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की प्रातः 10ः00 बजे से सायः 06ः00 बजे तक मैराथन अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेष व्यास द्वारा अपराधों की समीक्षा के दौरान कुछ थाना प्रभारियों द्वारा अपराधों के निराकरण की धीमी प्रक्रिया परअसंतोष व्यक्त किया जाकर उन्हे कड़ी चेतावनी दी गई तथा अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिये गयें -* 
1. महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्व होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु ‘‘सृजन संवाद योजना‘‘ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जावें।
2. महिलाएं एवं बालिकाएॅ जिनके साथ पूर्व में कोई घटना घटित हुई हो उनका मनोबल बढ़ाने हेतु कार्यक्रम ‘‘सम्मान‘‘ का आयोजन सभी थाना क्षेत्रों में किया जावें।
3. थाना प्रभारी महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाकर अपराधों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
4. एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में थाना प्रभारी पूर्णतः पारदर्शिता बरते एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रत्येक कार्यवाही की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें।
5. प्रत्येक पुलिस थानें पर सायबर हेल्प डेस्क स्थापीत की गई है। थाना प्रभारी सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
6. थाना प्रभारी सायबर फ्रॉड में पीडितों का पैसा वापस दिलाने एवं सायबर फ्रॉड में होल्ड बैंक अकाउन्ट से संबंधित पोर्टलों एमआरएम एवं जीआरएम पर प्राप्त शिकायतों पर समयावधि में कार्यवाही सुनिश्चित करें।
7. थाना प्रभारी सीएम हेल्पलाईन की शिकायतोें/अन्य शिकायतों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
8. लंबित गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अधिक से अधिक प्रयास कर सकुशल दस्तयाबी सुनिश्चित करें।
9. थाना प्रभारी मायनर एक्ट के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें। 
10. थाना प्रभारी मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरूद्व सफेमा, पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रस्ताव तैयार करें।
11. आदतन अपराधियों के रिकार्ड के आधार पर जिला बदर एवं रासुका के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में गुण्ड़ो को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें। 
12. साम्प्रदायिक घटनाओं की जानकारी से तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करावें।
13. संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मश्रुका जप्ती की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
14. गुण्डें एवं बदमाशों के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउन्ड ओवर की करें कार्यवाही। 
15. भूमि संबंधी मामलों में संबंधित विभाग से समन्वय कर गंभीर अपराधों को अनावश्यक लंबित न रखें।
16. थाना प्रभारी नफीस एप्लीकेशन, आईसीजेएस, क्राईमेक, ई-साक्ष्य एप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करें।
17. थाना प्रभारी लंबित अपराधों/लंबित मर्ग/लंबित चालान का शिघ्रता से करें निराकरण। 
18. गौवंश तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें।
19. स्थाई, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामिली अधिक से अधिक करें। 
20. वाहन चौकिंग के दौरान आमजनता से सद्व्व्यवहार किया जावें।
21. आगामी त्यौहारों के दौरान थाना प्रभारी आवश्यक सतर्कता रखें एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल आवश्यक रूप से लगाना सुनिश्चित करें।
22. चोरी की घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान देवें।
23. चिन्हित अपराधों में अपरोपियों की जमानत निरस्ती हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करें।
24. फरियादियों के थानें,चौकी आने पर उनसे सद्व्यवहार करें एवं शांतिपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना जाकर निराकरण करें।
25. शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर, तीन सवारी, सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्व करें कार्यवाही।
 *समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमति निकीता सिंह, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post